गुना नगर: गुना में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा, महिला आरक्षण बिल पेश होने से पहले हो सर्वदलीय बैठक
संसद में महिला आरक्षण बिल पेश होने को लेकर गुना में पूर्व मंत्री और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने बयान दिया। 10 अप्रैल को दी जानकारी में बीते रोज 9 अप्रैल को गुना दौरे पर रहे जयवर्धन ने कहा, बिल पेश होने से पहले सर्व दलीय बैठक हो। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष और सोनिया गांधी जी ने भी यही उठाते आए है। महिलाओं को विधानसभा लोकसभा में नेतृत्व मिले।