देवघर: डुमरिया मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में चोपा मोड़ निवासी घायल विकास तांति ने बताया कि, वह अपने बाइक से घर जा रहा था उसी घर में पीछे से एक वाहन ने धक्का मार दिया और घटना स्थल से चालक वाहन लेकर फरार हो गया।