फिरोज़ाबाद: झगड़ों पर दक्षिण पुलिस का एक्शन: 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, शांति भंग की आशंका में कार्रवाई
थाना दक्षिण क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़ों के मामलों में दक्षिण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार दोपहर तीन बजे करीब 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में फूरकान कदर पुत्र इदरीश कदर निवासी कोटला मोहल्ला पत्थरवाली गली, सचिन पुत्र प्रवेन्द्र, आकाश पुत्र प्रवेन्द्र निवासीगण करवला गली नंबर 9, सनी व दो अन्य रहे।