नरहट: नरहट क्षेत्र में छात्रा से छेड़खानी, पिस्तौल और चाकू दिखाकर की गई मारपीट, थाना में दी गई आवेदन पर मुकदमा दर्ज
Narhat, Nawada | May 22, 2026 नरहट थाना क्षेत्र में एक छात्रा के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता ने नरहट थाना में अज्ञात मनचलों के विरुद्ध आवेदन देकर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगायी है. आवेदन के अनुसार, पीड़िता नरहट बाजार स्थित कोचिंग संस्थान जा रही थी तभी यह घटना घटी है।