भानपुरी: बड़े अलनार के स्कूल में शिक्षक की कमी पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला, अधिकारियों ने मिडिल स्कूल से टीचर की व्यवस्था की
बस्तर, 3 जुलाई 2026। बस्तर ब्लॉक के अंतर्गत जनपद प्राथमिक शाला बड़े अलनार संकुल देवड़ा में शिक्षक की कमी को लेकर ग्रामीणों ने स्कूल में ताला बंद कर दिया। स्थाई शिक्षक की मांग को लेकर सरपंच और ग्रामीणों ने स्कूल बंद कर सोशल मीडिया पर ताला न खोलने का आह्वान किया था। मामले की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल