मंझनपुर: कौशांबी में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, कांवड़ियों के लिए विशेष इंतजाम, मंझनपुर में डीएम ने दी जानकारी
कौशाम्बी जिले मे कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। कांवड़ियों की सुविधा के लिए विभिन्न थानों में गंगाजल की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। कांवड़ यात्रा के पूरे रूट पर 24 घंटे पुलिस बल तैनात किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी मुस्तैद हैं, ताकि कांवड़िये की तबीयत खराब होने पर तुरंत इलाज मिल सके।