अरवल: :
NH-139 फतेहपुर संडा के पास हाईवा-टेंपो की भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत
Arwal, Arwal | Jul 11, 2026 फतेहपुर संडा के पास नेशनल हाईवे-139 पर शनिवार को हाईवा और टेंपो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को सदर अस्पताल भेजा हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा