Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews

मुरैना नगर: इस्लामपुरा में चोरों ने सूने घर पर धावा बोला, नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चुराए, थाने में शिकायत दर्ज

Morena Nagar, Morena | Nov 5, 2025
मुरैना सिटी कोतवाली क्षेत्र के इस्लामपुरा स्थित किराए के मकान पर चोरों ने धावा बोला।पीड़ित भारत सिंह अपने बच्चे का इलाज कराने पत्नी संग धौलपुर गया था।इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी व बक्सों के ताले तोड़े। चोर 2500 रुपये नकद,सोने की अंगूठियां,ओम लॉकेट,चांदी के चूड़े,पायल और सिक्के ले गए।चोरी की कीमत लगभग 70-80 हजार होगी,पुलिस जांच में जुटी है।

MORE NEWS

*विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने जौरा में महिला पार्क का किया लोकार्पण*

*गांधी प्रतिमा का अनावरण एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का किया भूमि पूजन*

*लगभग सवा करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात*

मुरैना, मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर ने बुधवार को जौरा नगर पालिका परिषद द्वारा लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला पार्क का लोकार्पण, महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण तथा पंचबीघा क्षेत्र में निर्मित होने वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भूमि पूजन किया।

कार्यक्रम में सांसद  शिवमंगल सिंह तोमर, पूर्व विधायक जौरा  सूबेदार सिंह रजौधा, समाजसेवी डॉ. योगेशपाल गुप्ता,  हमीर सिंह पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  कमलेश कुमार भार्गव, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जौरा  शुभम शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अखिल माहेश्वरी तथा पूर्व विधायक श्री सूबेदार सिंह रजौधा ने महिला पार्क का लोकार्पण किया। इसी अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। साथ ही पंचबीघा क्षेत्र में निर्मित किए जाने वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भूमि पूजन भी संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि नगर पालिका परिषद जौरा द्वारा अध्यक्ष श्री अखिल माहेश्वरी के नेतृत्व में नगर के विकास एवं आधारभूत अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न विकास परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से नगर की सौंदर्यवृद्धि तथा नागरिकों की आवश्यकताओं की पूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है। शासन की मंशा के अनुरूप जनसुविधाओं का विस्तार एवं विकास कार्यों का लाभ आमजन तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

इस अवसर पर सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अखिल माहेश्वरी तथा पूर्व विधायक श्री सूबेदार सिंह रजौधा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने जौरा नगर में संचालित विकास कार्यों तथा आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

*विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने जौरा में महिला पार्क का किया लोकार्पण* *गांधी प्रतिमा का अनावरण एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का किया भूमि पूजन* *लगभग सवा करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात* मुरैना, मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने बुधवार को जौरा नगर पालिका परिषद द्वारा लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला पार्क का लोकार्पण, महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण तथा पंचबीघा क्षेत्र में निर्मित होने वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, पूर्व विधायक जौरा सूबेदार सिंह रजौधा, समाजसेवी डॉ. योगेशपाल गुप्ता, हमीर सिंह पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जौरा शुभम शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अखिल माहेश्वरी तथा पूर्व विधायक श्री सूबेदार सिंह रजौधा ने महिला पार्क का लोकार्पण किया। इसी अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। साथ ही पंचबीघा क्षेत्र में निर्मित किए जाने वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भूमि पूजन भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि नगर पालिका परिषद जौरा द्वारा अध्यक्ष श्री अखिल माहेश्वरी के नेतृत्व में नगर के विकास एवं आधारभूत अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न विकास परियोजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से नगर की सौंदर्यवृद्धि तथा नागरिकों की आवश्यकताओं की पूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है। शासन की मंशा के अनुरूप जनसुविधाओं का विस्तार एवं विकास कार्यों का लाभ आमजन तक पहुंचाना प्राथमिकता है। इस अवसर पर सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अखिल माहेश्वरी तथा पूर्व विधायक श्री सूबेदार सिंह रजौधा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने जौरा नगर में संचालित विकास कार्यों तथा आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Morena Nagar, Morena | Jul 15, 2026

*मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने मुरैना में सुनीं जनसमस्याएं*

*अधिकारियों के माध्यम से समस्याओं के निराकरण कराने का दिया आश्वासन*

मुरैना, मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने बुधवार को मुरैना प्रवास के दौरान सर्किट हाउस पहुंचकर अनुसूचित जाति वर्ग के नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का आश्वासन दिया।

सर्किट हाउस में आयोजित सामाजिक संवाद कार्यक्रम के दौरान डॉ. जाटव ने अनुसूचित जाति वर्ग के नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धार्मिक एवं सामाजिक बुद्धिजीवियों तथा विशिष्ट जनों से भेंट कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को जाना। इस अवसर पर उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय स्तर की समस्याओं के संबंध में सुझाव प्राप्त किए।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को आयोग के अध्यक्ष के समक्ष रखा। डॉ. जाटव ने सभी बिंदुओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक उत्थान तथा सशक्तिकरण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सामाजिक संवाद के माध्यम से समाज कीh वास्तविक समस्याओं को समझने तथा उनके समाधान की दिशा में प्रभावी एवं व्यावहारिक पहल करने का अवसर प्राप्त होता है। समाज के लोगों द्वारा दिए गए सुझावों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

डॉ. जाटव ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है कि अनुसूचित जाति वर्ग के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुगम तरीके से प्राप्त हो सके। उन्होंने नागरिकों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा अन्य पात्र व्यक्तियों को भी इन योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, समाजसेवी श्री कमलेश कुमार कुशवाह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग श्री सौरव राठौर, पूर्व महापौर श्री अशोक अर्गल, पूर्व मंत्री श्री मुंशीलाल, पूर्व विधायक श्री रघुराज सिंह कंषाना, श्री कमलेश जाटव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी खटीक, श्री दिलीप पिप्पल सहित पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति वर्ग के नागरिक उपस्थित रहे।

*मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने मुरैना में सुनीं जनसमस्याएं* *अधिकारियों के माध्यम से समस्याओं के निराकरण कराने का दिया आश्वासन* मुरैना, मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने बुधवार को मुरैना प्रवास के दौरान सर्किट हाउस पहुंचकर अनुसूचित जाति वर्ग के नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का आश्वासन दिया। सर्किट हाउस में आयोजित सामाजिक संवाद कार्यक्रम के दौरान डॉ. जाटव ने अनुसूचित जाति वर्ग के नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धार्मिक एवं सामाजिक बुद्धिजीवियों तथा विशिष्ट जनों से भेंट कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को जाना। इस अवसर पर उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्थानीय स्तर की समस्याओं के संबंध में सुझाव प्राप्त किए। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को आयोग के अध्यक्ष के समक्ष रखा। डॉ. जाटव ने सभी बिंदुओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक उत्थान तथा सशक्तिकरण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सामाजिक संवाद के माध्यम से समाज कीh वास्तविक समस्याओं को समझने तथा उनके समाधान की दिशा में प्रभावी एवं व्यावहारिक पहल करने का अवसर प्राप्त होता है। समाज के लोगों द्वारा दिए गए सुझावों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। डॉ. जाटव ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है कि अनुसूचित जाति वर्ग के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुगम तरीके से प्राप्त हो सके। उन्होंने नागरिकों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा अन्य पात्र व्यक्तियों को भी इन योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, समाजसेवी श्री कमलेश कुमार कुशवाह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग श्री सौरव राठौर, पूर्व महापौर श्री अशोक अर्गल, पूर्व मंत्री श्री मुंशीलाल, पूर्व विधायक श्री रघुराज सिंह कंषाना, श्री कमलेश जाटव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी खटीक, श्री दिलीप पिप्पल सहित पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति वर्ग के नागरिक उपस्थित रहे।

Morena Nagar, Morena | Jul 15, 2026

दवंगों ने जमीन पर किया कब्जा, पेड़ काटे; विरोध करने पर फायरिंग की फायरिंग, वीडियो वायरल।

मुरैना। जिले के महावीरपुरा निवासी एक परिवार ने अपनी कृषि भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 10–15 लोग खेत पर पहुंचे, वहां लगे पेड़ों को काट दिया और जमीन पर कब्जा कर लिया। परिवार का यह भी दावा है कि विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग की। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है।
पीड़ित परिवार के आवेदन के अनुसार विवाद मुरैना नगर स्थित लक्ष्मी दाल मिल के पास सर्वे क्रमांक 1931 एवं 1932 की भूमि से जुड़ा है। आवेदन में संदीप सिंह परमार, हरी सिंह सहित अन्य लोगों पर अवैध कब्जा करने, पेड़ काटने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।
आवेदन में उल्लेख है कि 12 जुलाई 2026 की रात आरोपित पक्ष कथित रूप से 10–15 लोगों के साथ मौके पर पहुंचा, खेत की मेड़ और पेड़ों को न�

दवंगों ने जमीन पर किया कब्जा, पेड़ काटे; विरोध करने पर फायरिंग की फायरिंग, वीडियो वायरल। मुरैना। जिले के महावीरपुरा निवासी एक परिवार ने अपनी कृषि भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 10–15 लोग खेत पर पहुंचे, वहां लगे पेड़ों को काट दिया और जमीन पर कब्जा कर लिया। परिवार का यह भी दावा है कि विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग की। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार के आवेदन के अनुसार विवाद मुरैना नगर स्थित लक्ष्मी दाल मिल के पास सर्वे क्रमांक 1931 एवं 1932 की भूमि से जुड़ा है। आवेदन में संदीप सिंह परमार, हरी सिंह सहित अन्य लोगों पर अवैध कब्जा करने, पेड़ काटने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। आवेदन में उल्लेख है कि 12 जुलाई 2026 की रात आरोपित पक्ष कथित रूप से 10–15 लोगों के साथ मौके पर पहुंचा, खेत की मेड़ और पेड़ों को न�

Morena Nagar, Morena | Jul 15, 2026

मुरैना -दिमनी विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं मुरैना सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने अपनों के साथ दिया टिक्की का स्वाद।

मुरैना -दिमनी विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं मुरैना सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने अपनों के साथ दिया टिक्की का स्वाद।

Morena Nagar, Morena | Jul 15, 2026

*मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने कन्या छात्रावासों का किया निरीक्षण*

*छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश*

*छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरओ को सामान्य उपयोग स्थलों पर स्थापित करने के निर्देश*

मुरैना, मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने बुधवार को मुरैना शहर स्थित विभिन्न कन्या छात्रावासों का निरीक्षण कर छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही आवासीय, शैक्षणिक एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला संयोजक, आदिम जाति कल्याण विभाग श्री सौरभ सिंह राठौर, समाजसेवी श्री दिलीप पिप्पल सहित विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अध्यक्ष डॉ. जाटव ने सर्वप्रथम गणेशपुरा स्थित शासकीय जूनियर कन्या छात्रावास (100 सीटर) का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं, भोजन कक्ष, स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया तथा छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्हें अवगत कराया गया कि छात्रावास में नवीन प्रवेश प्रक्रिया जारी है।

इसके उपरांत उन्होंने शासकीय सीनियर कन्या छात्रावास, गणेशपुरा (50 सीटर) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास के कमरों, बिस्तरों, स्टॉक रजिस्टर एवं अध्ययन सामग्री का अवलोकन किया तथा छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

अध्यक्ष डॉ. जाटव ने संभागीय कन्या छात्रावास, गणेशपुरा का निरीक्षण कर रसोई व्यवस्था, राशन सामग्री, अभिलेखों एवं छात्राओं की उपस्थिति संबंधी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया तथा छात्रावास संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं।

इसके पश्चात उन्होंने शासकीय महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास, व्हीआईपी रोड, मुरैना का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्राओं ने भोजन व्यवस्था, फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अध्यक्ष डॉ. जाटव ने कहा कि शासन छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा छात्रावासों में उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।

उन्होंने निर्देश दिए कि छात्राओं की सुविधा एवं स्वच्छ पेयजल की सुगम उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए छात्रावासों में आरओ मशीनों को ऐसे स्थानों पर स्थापित किया जाए, जहां सभी छात्राएं आसानी से उनका उपयोग कर सकें।

अध्यक्ष डॉ. जाटव ने वार्ड क्रमांक-29 स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचकर नागरिकों से सामाजिक संवाद भी किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं एवं सुझाव सुने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ. जाटव ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग अनुसूचित जाति वर्ग के हितों के संरक्षण, संवर्धन एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

*मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने कन्या छात्रावासों का किया निरीक्षण* *छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश* *छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरओ को सामान्य उपयोग स्थलों पर स्थापित करने के निर्देश* मुरैना, मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने बुधवार को मुरैना शहर स्थित विभिन्न कन्या छात्रावासों का निरीक्षण कर छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही आवासीय, शैक्षणिक एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला संयोजक, आदिम जाति कल्याण विभाग श्री सौरभ सिंह राठौर, समाजसेवी श्री दिलीप पिप्पल सहित विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अध्यक्ष डॉ. जाटव ने सर्वप्रथम गणेशपुरा स्थित शासकीय जूनियर कन्या छात्रावास (100 सीटर) का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं, भोजन कक्ष, स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया तथा छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्हें अवगत कराया गया कि छात्रावास में नवीन प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इसके उपरांत उन्होंने शासकीय सीनियर कन्या छात्रावास, गणेशपुरा (50 सीटर) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास के कमरों, बिस्तरों, स्टॉक रजिस्टर एवं अध्ययन सामग्री का अवलोकन किया तथा छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। अध्यक्ष डॉ. जाटव ने संभागीय कन्या छात्रावास, गणेशपुरा का निरीक्षण कर रसोई व्यवस्था, राशन सामग्री, अभिलेखों एवं छात्राओं की उपस्थिति संबंधी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया तथा छात्रावास संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं। इसके पश्चात उन्होंने शासकीय महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास, व्हीआईपी रोड, मुरैना का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्राओं ने भोजन व्यवस्था, फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष डॉ. जाटव ने कहा कि शासन छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा छात्रावासों में उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। उन्होंने निर्देश दिए कि छात्राओं की सुविधा एवं स्वच्छ पेयजल की सुगम उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए छात्रावासों में आरओ मशीनों को ऐसे स्थानों पर स्थापित किया जाए, जहां सभी छात्राएं आसानी से उनका उपयोग कर सकें। अध्यक्ष डॉ. जाटव ने वार्ड क्रमांक-29 स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचकर नागरिकों से सामाजिक संवाद भी किया। उन्होंने स्थानीय नागरिकों की समस्याएं एवं सुझाव सुने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ. जाटव ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग अनुसूचित जाति वर्ग के हितों के संरक्षण, संवर्धन एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाएगा तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Morena Nagar, Morena | Jul 15, 2026

मुरैना नगर: इस्लामपुरा में चोरों ने सूने घर पर धावा बोला, नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चुराए, थाने में शिकायत दर्ज - Morena Nagar News