चांदपुर: चांदपुर पुलिस ने डंबलपुरी फाटक के पास चोरी की दो बाइकों के साथ दो चोरों को किया गिरफ्तार
बिजनौर में गुरुवार सुबह करीब 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार चांदपुर पुलिस ने बुधवार को चांदपुर के दंबलपुरी फाटक के पास चोरी की दो बाइकों के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर मनोज त्यागी और तफसीर खान के पास से एक बाइक और एक बुलेट बाइक बरामद हुई है। दोनों के पास फर्जी दस्तावेज मिले हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।