नीट परीक्षा को लेकर हजारीबाग में हाई अलर्ट: रातभर होटलों में चला सघन चेकिंग अभियान
प्रशासन की पैनी नजर: उपायुक्त और एसपी के निर्देश पर आधी रात को कोर्रा क्षेत्र के होटलों में छापेमारी, संदिग्धों के सत्यापन के साथ संचालकों को कड़े निर्देश जारी
हजारीबाग। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए हजारीबाग जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। परीक्षा की पूर्व संध्या पर जिले में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से एक विशेष और व्यापक जांच अभियान चलाया गया। उपायुक्त हेमंत सती और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त दिशा-निर्देश पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में देर रात तक गहन तलाशी ली।
इस विशेष अभियान का नेतृत्व सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रूपक कुमार सिंह और डीएसपी सीस�