टिकारी विधानसभा अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों के हेल्प डेस्क में प्रयिनियुक्त शिक्षिकाओं का शनिवार दोपहर 12 बजे प्रशिक्षण हुआ। प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में BDO व BEO ने शिक्षिकाओं को हेल्प डेस्क से जुड़े जरूरी दिशा निर्देश दिये। BEO अभय कुमार रमण ने सभी को सक्रियता व सजगता से कार्य निष्पादन की अपील की, जिससे स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव हो।