गिरिडीह: राशनजोरी में एक युवती को उसके पड़ोस के लोगों ने मारपीट कर घायल किया, इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया
अहिल्यापुर के राशनजोरी में नंदनी कुमारी को उसके पड़ोस के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। रविवार 10 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। ज्योति महतो की 14 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी सुबह घर में अकेली थी।तभी पड़ोस के लोग आए और इसकी मां का अकाउंट नंबर मांगने लगे।जब इसने देने से मना किया तो इसके साथ मारपीट की।