गिरिडीह: कस्तूरबा विद्यालय की कर्मियों ने डीसी ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया, अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की
कस्तूरबा विद्यालय की कर्मियों ने शनिवार 11 बजे दिन में डीसी ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इनकी मांगे काफी वक्त से लंबित है। लेकिन इन्हे प्रोजेक्ट वर्कर बोलकर टाला जा रहा है। जबकि कोई भी योजना लंबे वक्त तक प्रोजेक्ट वर्क नहीं रहता है। फिर भी उन्हें काफी कम मानदेय में काम कराया जा रहा है।