गिरिडीह: फ्यूजन डांस एंड फिटनेस स्टूडियो ने संगम गार्डन होटल में शानदार डांडिया नाइट का आयोजन किया
फ्यूजन डांस एंड फिटनेस स्टूडियो के द्वारा शनिवार शाम 6 बजे से शानदार डांडिया नाइट कार्यक्रम को आयेाजन संगम गार्डन होटल में किया गया। यह कार्यक्रम देर रात तक चला। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जेल सुपरिंटेंडेंट हिमानी प्रिया उपस्थित हुई। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार राकेश, शिक्षाविद हरदीप कौर और एकता प्रेरणा मौजूद रही।