गिरिडीह: जिला प्रशासन की टीम ने गांधी चौक समेत विभिन्न दुर्गा पूजा मंडपों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जिला प्रशासन की एक टीम शनिवार रात 8 बजे गांधी चौक समेत विभिन्न दुर्गा पूजा मंडपों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।पूजा समितियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए वहीं सुरक्षा बलों को भी जगह-जगह तैनात किया गया। मौके पर एसडीएम यशवंत श्रीकान्त विसपूते, एसडीपीओ जीतबहान ओराओं,डीएसपी ट्रैफिक थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद महतो व अन्य मौजूद रहे।।