मुठभेड़ में 4 इनामी नक्सली ढेर, भारी हथियार बरामद चतरा-हजारीबाग बॉर्डर के पिपरवार-केरेडारी इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 15 लाख के इनामी सहदेव समेत 4 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान तेज कर दिया है।