शामली: शामली जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 293 वाहनों के काटे गए चालान
Shamli, Shamli | Jul 5, 2026 रविवार शाम 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद में सड़क सुरक्षा एवं लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान रविवार को यातायात नियमों के उल्लंघन पर जनपद में कुल 293 वाहनों के चालान काटे गए। विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूक भी किया।