सोनाहातु: झारखंड हाइकोर्ट में हाजिर हुए होमगार्ड के डीजी अनिल पालटा
होमगार्ड के जवानों को समान काम के बदले वेतन देने के मामले में शनिवार होमगार्ड के डीजी अनिल पालटा हाइकोर्ट में हाजिर हुए. इस मामले में अजय प्रसाद की अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई. इसमें होमगार्ड डीजी ने अदालत को आश्वस्त किया कि सिंगल बेंच के आदेश का अनुपालन 30 दिन में कर दिया जाएगा.