बांके बाज़ार: डीएनसी गर्भपात मामले में आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
बाँके बाजार थाना क्षेत्र में डीएनसी गर्भपात मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पीड़िता के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ