भादरा: पूर्वजों की स्मृति में राजकीय उप जिला चिकित्सालय में वाटर कूलर व स्टील बेंच भेंट, दानदाता का किया गया सम्मान
भादरा के उप जिला चिकित्सालय में पदमावती देवी चौमवाल व राममोहन चौमवाल ने अपने माता-पिता स्व. नंदकिशोर सिन्दोलिया एवं स्व. राधा देवी की स्मृति में आरओ सहित वाटर कूलर और चार स्टील बेंचें भेंट कीं। बीसीएमओ डॉ. संदीप पुनिया ने लोकार्पण किया। समारोह में दानदाता परिवार का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने इसे समाजसेवा व जनसुविधाओं के विस्तार की प्रेरणादायी पहल बताया।