मंडी बस स्टैंड के टॉयलेट में भी धूम्रपान पर चालान! 😳🚭
मंडी बस स्टैंड में अब टॉयलेट के अंदर धूम्रपान करने पर भी चालान किए जाने की बात सामने आ रही है। ऐसे में बस स्टैंड के टॉयलेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों से अपील है कि वहां बिल्कुल भी धूम्रपान न करें, वरना जेब ढीली हो सकती है।
एक व्यक्ति के मुताबिक, उससे पहले 500 रुपये, फिर 150 रुपये मांगे गए और बाद में 100 रुपये लिए गए। उसका कहना है कि जब उसके भाई ने पैसे देने से मना किया तो उसकी मां से भी पैसे मांगे गए।
व्यक्ति का आरोप है कि टॉयलेट के अंदर धूम्रपान करने वालों के चालान किए जा रहे हैं। हालांकि, इस पूरे मामले में संबंधित विभाग या अधिकारियों की ओर से आधिकारिक पुष्टि सामने आना बाकी है।
अब सवाल यह है कि क्या मंडी बस स्टैंड के टॉयलेट के अंदर धूम्रपान करने पर वास्तव में चालान हो रहे हैं? 🤔
क्या आपका या आपके किसी परिचित का भी मंडी बस स्टैंड के टॉयलेट के अंदर धूम्रपान करने पर चालान हुआ है?
नीचे कमेंट करके बताए
Sundarnagar, Mandi | Sep 29, 2026