#भीलवाड़ा के गंगापुर क्षेत्र के शिवरती गांव निवासी लादू लाल राणावत अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मंडपिया स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर तक पैदल यात्रा पर निकले हैं। श्रद्धालु भगवान को करीब 300 ग्राम चांदी से बनी बोरवेल गाड़ी भेंट करेंगे। उनका कहना है कि सांवलिया सेठ की कृपा से उनकी मनोकामना पूरी हुई, इसलिए उन्होंने यह संकल्प लिया। उनकी अनूठी भेंट और आस्था की क्षेत्रभर में चर्चा हो रही है