बहेड़ी: शेरनगर में बेटी को पीट रहे दामाद को रोकने के दौरान घायल हुए ससुर की मौत, लोहे की रॉड और प्लेट से हमले का आरोप
बहेड़ी के मोहल्ला शेर नगर में आज 18 अक्टूबर रात करीब 9 बजे ससुराल में मौजूद मोहल्ला नूरी नगर निवासी दामाद ने किसी बात को लेकर मामूली कहा सुनी के दौरान अपनी पत्नी से मारपीट कर दी बताया जा रहा है कि इसी बीच उसके ससुर तौफीक अहमद उर्फ हजरत उनके घर पर ही उनकी बेटी से मारपीट का विरोध करते हुए बीच बचाव करने पहुंचे आरोप है कि तभी उनपर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।