झालरापाटन: झालरापाटन में माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी, रात 12 बजे हुई विशेष आरती
झालरापाटन में माहेश्वरी समाज ने शनिवार रात श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व और नंदोत्सव मनाया। यह आयोजन माहेश्वरी समाज मंदिर गोपाल मंदिर पर हुआ।रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर विशेष आरती की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। सुबह भगवान को पालने में बैठाया गया और पालने के दर्शन करवाए गए।शाम को नंदोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।