वारिसनगर: रामनगर चेक पोस्ट पुलिस छावनी में रही तब्दील,सघन वाहन जांच से वाहन चालकों में मचा हड़कंप।
आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 के मद्दे नजर पुलिस कप्तान विनय तिवारी के निर्देश पर लगातार वाहन जांच अभियान जारी है। इसी को लेकर गुरुवार को मथुरापुर थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित पुलिस चेक पोस्ट के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान दर्जनों वाहनों में कार के अलावा बाईक आदि को रोक कर सघन तलाशी ली गई।