मधेपुरा: उदा गांव के एक्साइज एक्ट के फरार अभियुक्त दिलखुश कुमार ने पुलिस दबाव में न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
उदाकिशुनगंज थाना की पुलिसिया दबाव बढ़ने के बाद उदा चौक वार्ड नंबर 2 निवासी एक्साइज एक्ट के फरार अभियुक्त मधेपुरा के व्यवहार न्यायालय में शनिवार के दिन के 3:00 बजे आत्म समर्पण कर दिया न्यायालय आदेश के बाद एक्साइज एक्ट के फरार अभियुक्त दिलखुश कुमार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय से जेल भेज दिया