पुष्पराजगढ़: बनगवां के वार्ड 08 में नाला सफाई का कार्य हुआ संपन्न
शुक्रवार 4 बजे बनगवां के वार्ड क्रमांक 08 स्थित बड़े नाले की सफाई का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।अभियान के दौरान स्वच्छता दल और स्थानीय अमले ने सामूहिक सहभागिता के साथ नाले में जमी पुरानी गंदगी, गाद और अवरोधों को पूरी तरह हटाया। इस सफाई कार्य का मुख्य उद्देश्य वर्षा ऋतु के पूर्व जल निकासी को बेहतर बनाना और स्थानीय जल स्तर में सुधार लाना है।