🛕 **1890 में हुआ था सेहुद के ऐतिहासिक लक्ष्मी-नारायण मंदिर का निर्माण, दीपावली के अगले दिन लगता है विशाल अन्नकूट भंडारा**
📍 **सेहुद, दिबियापुर (औरैया)।**
जनपद औरैया के दिबियापुर के समीप ग्राम सेहुद में स्थित प्राचीन लक्ष्मी-नारायण मंदिर अपनी धार्मिक आस्था और अनूठी परंपरा के लिए विशेष पहचान रखता है। यहां दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद विशाल अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने पहुंचते हैं।
मंदिर के कर्ताधर्ता **श्री हरि कुमार पालीवाल जी** ने बातचीत में मंदिर का रोचक इतिहास साझा किया। उनके अनुसार, इस मंदिर का निर्माण पंडित गंगाधर पालीवाल ने वर्ष 1890 में करवाया था। मंदिर में उस समय अष्टधातु से निर्मित लक्ष्मी-नारायण की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जो वर्ष 1981 में चोरी हो गई। इसके लगभग 15 वर्ष बाद संगमरमर के नए विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई।
बताया गया कि पंडित गंगाध�
Auraiya, Auraiya | Nov 10, 2026