Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image

स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला पुलिस अलर्ट मोड पर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जिला में विभिन्न स्थानों पर पुलिस नाकें लगाए, परेड और सुरक्षा में करीब 1000 पुलिस कर्मी तैनात पुलिस अधीक्षक श्री कमलदीप गोयल ने पुलिस प्रवक्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात करने के आदेश दिए गये हैं। जिला पुलिस द्वारा जिले भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के आदेश दिए गए। 15 अगस्त 2026 को जिला में भिन्न-भिन्न स्थानों पर विशेष अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इन आयोजन स्थलों पर व आयोजन स्थलों की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर नाके लगाकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आयोजन स्थलों के आसपास की सुरक्षा के लिए पीसीआर व चीता राइडरों को तैनात किया गया है। जिला पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न करवाने के लिया पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किये गये। आयोजन स्थल के प्रवेश द्वार पर मैटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी पर्वेक्षण अधिकारियो और थाना प्रभारियो द्वारा अपने-अपने एरिया में होटलों व धर्मशालाओं में विशेष चैकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं। सभी थाना प्रबन्धक व चौंकी इन्चार्ज अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में अजनबी लोगों को चैक करें तथा पर्चे अजनबी जारी करें। सभी थाना प्रबन्धक व चौंकी इन्चार्ज अपने क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेन्ट व रेस्ट हाउस के मालिकों से मीटींग करके उन्हें आगुन्तक व्यक्तियों का पूरा ब्यौरा रखनें तथा उनके फोटों, पहचान-पत्र आदि का रिकार्ड रखने बारे निर्देश दें। सभी बस अड्डो, रेलवे स्टेशन, ढाबों आदि पर चैकिंग की जा रही है । पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस कर्मियों को कड़ी सुरक्षा करने के आदेश दिए हैं। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी ड्यूटी में लापरवाही न बरतें। यातायात पुलिस प्रभारी को आदेश दिये गये हैं कि सभी वाहनों को पार्किग स्थल पर ही पार्क करवाया जाये। किसी भी वाहन को रास्ते में व भीड के पास खडा नहीं करने दिया जाये। थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में पीसीआर, मोटरसाइकिल राईडर व नाकों की जांच करेंगे। आमजन से भी अपील की गई है कि स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर आप सब भी सचेत रहें, किसी भी लावारिश या संदिग्ध वस्तु को ना छुए, किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति का पता चलते ही उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला में मनाये जाने वाले स्वतन्त्रता दिवस के इस समारोह को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह से तैयार व चौकन्ना है। जिला पुलिस दिन व रात की शिफ्टों में अपनी डयूटी कर रही है। सभी थाना के अन्तर्गत पीसीआर व मोटरसाइकिल राईडर पर तैनात पुलिसकर्मियों को कडी हिदायतें दी गई हैं तथा इन वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मी दिन व रात सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं। इसके अतिरिक्त जिलाभर विशेष स्थानों पर नाकाबंदी करके चैकिंग की जा रही है। नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को वाहनों की चैकिंग डयूटी का जिम्मा सौंपी गया है । जिला के सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना/चौंकी प्रभारियों को पीसीआर, राईडर व नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों की डयूटी चैकिंग व अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में गस्त व चैकिंग का कार्यभार दिया गया है । *ड्रोन व ग्लाइडर उडाने पर रहेगी पाबन्दी, अवहेलना करने पर होगी कार्यवाही।* इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के मध्य नजर आयोजन स्थल व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन व ग्लाइडर उडाने पर पाबन्दी रहेगी। उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल एरिया को BNSS की धारा 163 (धारा 144) के तहत रेड जोन घोषित कर ड्रोन अधिनियम की धारा 24 के तहत ड्रोन व ग्लाइडर उडाने पर पूर्ण रूप से पाबन्दी लगाई गई है। इस बारे में सभी थाना प्रबंधक व चौंकी प्रभारियों को निर्देश दिए गये हैं कि पूरे क्षेत्र में ड्रोन, ग्लाइडर व अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखेंगे। इस दौरान यदि कोई व्यक्ति आदेशो की उल्लंघना करता पाया जायेगा तो उसके खिलाफ सख्त कारवाई अमल में लाई जाएगी।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 14, 2026

MORE NEWS

यमुनानगर/एक शाम देशभक्ति के नाम: 15 अगस्त को एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रिवेंशन यमुनानगर में सुर-संगीत कार्यक्रम,स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगेगा यमुनानगर, शाम 4 बजे होगा विशेष सुर-संगीत कार्यक्रम।
#IndependenceDay
#DeshBhakti
#Yamunanagar
#VandeMataram
#AzadiKaAmritMahotsav

यमुनानगर/एक शाम देशभक्ति के नाम: 15 अगस्त को एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रिवेंशन यमुनानगर में सुर-संगीत कार्यक्रम,स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगेगा यमुनानगर, शाम 4 बजे होगा विशेष सुर-संगीत कार्यक्रम। #IndependenceDay #DeshBhakti #Yamunanagar #VandeMataram #AzadiKaAmritMahotsav

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 14, 2026

तिरंगा यात्रा में दिखा (पूर्व कैबिनेट मंत्री) चौधरी कंवरपाल पाल गुर्जर का जलवा,हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हुए सम्मिलित तिरंगा यात्रा में।
 लोकप्रियता आज भी बरकरार 
     चाहने वाले बेशुमार।

तिरंगा यात्रा में दिखा (पूर्व कैबिनेट मंत्री) चौधरी कंवरपाल पाल गुर्जर का जलवा,हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हुए सम्मिलित तिरंगा यात्रा में। लोकप्रियता आज भी बरकरार चाहने वाले बेशुमार।

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 14, 2026

यमुनानगर

नरपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस का शांतिपूर्ण मार्च एवं सत्याग्रह

जिला कांग्रेस कमेटी यमुनानगर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शांतिपूर्ण मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन किया गया।

मार्च मटका चौक से झंडा चौक तक निकाला गया। झंडा चौक पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया और विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते हुए सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का संदेश दिया।

पूरी खबर और कार्यक्रम की झलकियां देखें — सिर्फ राष्ट्रीय कदम न्यूज़ पर।

#Yamunanagar #Congress #NarpalSinghGurjar #Satyagrah #ShantipurnMarch #RashtriyaKadamNews

यमुनानगर नरपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस का शांतिपूर्ण मार्च एवं सत्याग्रह जिला कांग्रेस कमेटी यमुनानगर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शांतिपूर्ण मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन किया गया। मार्च मटका चौक से झंडा चौक तक निकाला गया। झंडा चौक पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया और विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते हुए सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का संदेश दिया। पूरी खबर और कार्यक्रम की झलकियां देखें — सिर्फ राष्ट्रीय कदम न्यूज़ पर। #Yamunanagar #Congress #NarpalSinghGurjar #Satyagrah #ShantipurnMarch #RashtriyaKadamNews

Jagadhri, Yamuna Nagar | Aug 14, 2026

स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला पुलिस अलर्ट मोड पर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, जिला में विभिन्न स्थानों पर पुलिस नाकें लगाए, परेड और सुरक्षा में करीब 1000 पुलिस कर्मी तैनात पुलिस अधीक्षक श्री कमलदीप गोयल ने पुलिस प्रवक्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात करने के आदेश दिए गये हैं। जिला पुलिस द्वारा जिले भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के आदेश दिए गए। 15 अगस्त 2026 को जिला में भिन्न-भिन्न स्थानों पर विशेष अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इन आयोजन स्थलों पर व आयोजन स्थलों की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर नाके लगाकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आयोजन स्थलों के आसपास की सुरक्षा के लिए पीसीआर व चीता राइडरों को तैनात किया गया है। जिला पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न करवाने के लिया पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किये गये। आयोजन स्थल के प्रवेश द्वार पर मैटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी पर्वेक्षण अधिकारियो और थाना प्रभारियो द्वारा अपने-अपने एरिया में होटलों व धर्मशालाओं में विशेष चैकिंग अभियान चलाये जा रहे हैं। सभी थाना प्रबन्धक व चौंकी इन्चार्ज अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में अजनबी लोगों को चैक करें तथा पर्चे अजनबी जारी करें। सभी थाना प्रबन्धक व चौंकी इन्चार्ज अपने क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेन्ट व रेस्ट हाउस के मालिकों से मीटींग करके उन्हें आगुन्तक व्यक्तियों का पूरा ब्यौरा रखनें तथा उनके फोटों, पहचान-पत्र आदि का रिकार्ड रखने बारे निर्देश दें। सभी बस अड्डो, रेलवे स्टेशन, ढाबों आदि पर चैकिंग की जा रही है । पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस कर्मियों को कड़ी सुरक्षा करने के आदेश दिए हैं। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी ड्यूटी में लापरवाही न बरतें। यातायात पुलिस प्रभारी को आदेश दिये गये हैं कि सभी वाहनों को पार्किग स्थल पर ही पार्क करवाया जाये। किसी भी वाहन को रास्ते में व भीड के पास खडा नहीं करने दिया जाये। थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में पीसीआर, मोटरसाइकिल राईडर व नाकों की जांच करेंगे। आमजन से भी अपील की गई है कि स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर आप सब भी सचेत रहें, किसी भी लावारिश या संदिग्ध वस्तु को ना छुए, किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति का पता चलते ही उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला में मनाये जाने वाले स्वतन्त्रता दिवस के इस समारोह को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह से तैयार व चौकन्ना है। जिला पुलिस दिन व रात की शिफ्टों में अपनी डयूटी कर रही है। सभी थाना के अन्तर्गत पीसीआर व मोटरसाइकिल राईडर पर तैनात पुलिसकर्मियों को कडी हिदायतें दी गई हैं तथा इन वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मी दिन व रात सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं। इसके अतिरिक्त जिलाभर विशेष स्थानों पर नाकाबंदी करके चैकिंग की जा रही है। नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को वाहनों की चैकिंग डयूटी का जिम्मा सौंपी गया है । जिला के सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना/चौंकी प्रभारियों को पीसीआर, राईडर व नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों की डयूटी चैकिंग व अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में गस्त व चैकिंग का कार्यभार दिया गया है । *ड्रोन व ग्लाइडर उडाने पर रहेगी पाबन्दी, अवहेलना करने पर होगी कार्यवाही।* इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के मध्य नजर आयोजन स्थल व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन व ग्लाइडर उडाने पर पाबन्दी रहेगी। उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल एरिया को BNSS की धारा 163 (धारा 144) के तहत रेड जोन घोषित कर ड्रोन अधिनियम की धारा 24 के तहत ड्रोन व ग्लाइडर उडाने पर पूर्ण रूप से पाबन्दी लगाई गई है। इस बारे में सभी थाना प्रबंधक व चौंकी प्रभारियों को निर्देश दिए गये हैं कि पूरे क्षेत्र में ड्रोन, ग्लाइडर व अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखेंगे। इस दौरान यदि कोई व्यक्ति आदेशो की उल्लंघना करता पाया जायेगा तो उसके खिलाफ सख्त कारवाई अमल में लाई जाएगी। - Jagadhri News