मालथोन: मालथौन के धौरई ग्राम में सियार का हमला, दो लोग घायल
Malthon, Sagar | Aug 19, 2025 धौरई ग्राम में सोमवार की शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच सियार के हमले में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार 13 वर्षीय किशोर माधव पुत्र रूप सिंह यादव नल के पास खेल रहा था, तभी अचानक जंगल की ओर से आए सियार ने उस पर हमला कर दिया।किशोर को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे 60 वर्षीय देवा बंजारा पर भी सियार ने हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।