मालथोन: मालथौन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाली शोभा यात्रा
Malthon, Sagar | Aug 18, 2025 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दो दिन बाद सोमवार को यादव समाज द्वारा मालथौन नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे राधाकृष्ण बड़े मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ओवरब्रिज तक पहुंची और वहां से पुनः बड़े मंदिर पर सम्पन्न हुई।शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण व राधारानी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।