लखीसराय: ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी।
लखीसराय। किऊल–गया रेलखंड के कछियाना रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रेलकर्मी सूरज कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को तत्काल इलाज के लिए शनिवार पूर्वाह्न 11:00 बजे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार जारी है।