कोंडागांव: कोण्डागांव पुलिस की बड़ी कामयाबी, 48 घंटे में 2 अपहृत नाबालिग सहित कुल 5 गुमशुदा को परिवार से मिलाया
कोण्डागांव पुलिस ने ऑपरेशन “मुस्कान” और “तलाश” के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए 24 घंटे के भीतर 2 अपहृत नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही 2 दिनों के भीतर 3 गुमशुदा महिलाओं को भी दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया। आज सोमवार दोपहर 3:30 बजे प्राप्त विज्ञप्ति अनुसार 17 अप्रैल को दो 13 वर्षीय नाबालिगों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।