नैनपुर थाना अंतर्गत पिंडरई में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार शाम 4 बजे पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चौकी के सामने लगाए गए चेकिंग पॉइंट पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा वाहन चालकों से हेलमेट ड्राइविंग लाइसेंस रजिस्ट्रेशन की जांच की गई।