एनएच 75 ई० बड़ी बाजार , चाईबासा मुख्य मार्ग में एलआईसी बिल्डिंग के पास पुलिया के दोनों तरफ पारापेट नहीं रहने की स्थिति में आवागमन करने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। आए दिन लोग असंतुलित होकर गिरकर चोटिल हो रहे है विशेषकर विद्यालय आने जाने के क्रम में छोटे बच्चों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।