अनूपपुर: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में अनूपपुर बंद, सभी मेडिकल स्टोर रहे बंद
जिलेभर में बुधवार 20 मई को दवा विक्रेताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मेडिकल दुकानें बंद रखीं। सुबह लगभग 11 बजे जिला मुख्यालय सहित नगर के अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद नजर आए,जिला मुख्यालय के वरिष्ठ दवा विक्रेता महेंद्र गुप्ता ने बताया कि दवा व्यापारियों की प्रमुख मांग ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की है।