फुलवरिया: कोयला देवा की महा दलित बस्तियों में बीडीओ पूजा कुमारी का औचक दौरा, ग्रामीणों को शौचालय निर्माण के लिए किया प्रेरित
प्रखंड की ग्राम पंचायत राज कोयला देवा के दलित और महादलित बस्तियों में विकास और स्वच्छता को लेकर प्रशासनिक तत्परता तेज हो गई है। शुक्रवार की दोपहर 1 बजे बीडीओ पूजा कुमारी ने कोयला देवा, श्री नगर धुसा सहित अन्य संबंधित दलित बस्तियों का धरातलीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान की जमीनी हकीकत परखी और खुले में शौच मुक्त के लिए खुद कमान संभाली।