माकड़ोन: ग्राम चीरडी में ₹39.5 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन
Makdon, Ujjain | Aug 3, 2026 तराना विधायक महेश परमार ने आज दोपहर 2 बजे ग्राम चीरडी में 39 लाख 50 हजार रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। इसमें बाउंड्रीवाल, सीसी रोड और टीन शेड शामिल हैं। साथ ही शिव मंदिर परिसर में 15 लाख के टीन शेड का भूमि पूजन भी हुआ। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कप्तान सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।