अररिया: समदा गांव में दो पक्षों के बीच आपसी लेनदेन को लेकर हुई मारपीट, एक पक्ष से तीन लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | May 12, 2026 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के समदा गांव में दो पक्षों के बीच आपसी लेनदेन को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष से पति पत्नी सहित पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन- फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में तीनों लोगों का इलाज किया जा रहा है।