अशोक नगर: साइबर अपराधियों पर अशोकनगर पुलिस का वार, SAFE CLICK 2.0 अभियान से गांव-गांव पहुंची जागरूकता
अशोकनगर में साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए पुलिस का बड़ा अभियान जारी है।SAFE CLICK 2.0के तहत जिलेभर में व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। रविवार को दोपहर 12 बजे कचनार पुलिस ने राजपुर में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए।फर्जी कॉल, यूपीआई फ्रॉड, ओटीपी और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों की जानकारी दी।