सिमडेगा: खुले में पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर प्रशासन सख्त, आदेश जारी
मंगलवार शाम 5 बजे सिमडेगा प्रशासन ने खुले में पेट्रोल-डीजल की अवैध बिक्री और भंडारण पर सख्ती को लेकर आदेश जारी किया। बिना लाइसेंस बोतल, डिब्बों या अन्य असुरक्षित कंटेनरों में पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर रोक लगाई गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए सामग्री भी जब्त की जाएगी।