नजीबाबाद: काली माता टीला मंदिर पर नवमी के पावन अवसर पर हवन, कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन
दिनांक 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को श्री नव दुर्गा महाकाली मंदिर, टीला, नजीबाबाद में नवमी के पावन अवसर पर माँ महाकाली जी की पूजा-अर्चना, हवन एवं कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। 19 अक्टूबर को 12:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई।