भीलवाड़ा। भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान, पुदुचेरी, गोवा, लक्षद्वीप और पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की समय सीमा बढ़ाकर 19 जनवरी 2026 कर दी है। अब मतदाता अपने नाम, पते और अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं और फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जोड़ने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।