महमूदाबाद: महमूदाबाद में गगन यादव का भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब, युवाओं में दिखा जोश, जनता के हक में संघर्ष का दिया संदेश
असैसा में आयोजित कार्यक्रम में इंडियन रिफॉर्म्स ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष गगन यादव का जोरदार स्वागत किया गया। समाजसेवी रंजीत यादव ‘रिशू’ ने उन्हें भगत सिंह का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। सभा को संबोधित करते हुए गगन यादव ने जनता के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष करने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा मौजूद रहे, जिनमें खासा उत्साह दिखा।