सदर: चौक क्षेत्र में पॉस्को एक्ट के अभियुक्त समीर हासमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Apr 12, 2026 वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र की पुलिस ने रविवार को समीर हासमी नामक पॉस्को एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार जब एक लड़की 14 वर्ष की थी तब से उसे झूठे प्रेम जाल में फंसाकर युवक द्वारा परिजनों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। परिजनों की शिकायत पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।