चैनपुर: राजकीयकृत स्तरोन्नत उच्च विद्यालय कटुअल में पतरिया मुखिया ने 56 विद्यार्थियों में किया साइकिल का वितरण
कल्याण विभाग की महत्वाकांक्षी योजना उन्नति का पहिया के तहत गुरुवार को चैनपुर प्रखंड के पतरिया खुर्द पंचायत के राजकीयकृत स्तरोन्नत उच्च विद्यालय कटुअल में साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। पंचायत की मुखिया रानी सिंह ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत 56 विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया।