बांसवाड़ा: कोतवाली थाना क्षेत्र के भागा कोट कल्याण कॉलोनी में मंगलवार-बुधवार मध्य रात्रि 2 बजे स्कूटी चोरी, 4 चोर CCTV में कैद
बांसवाड़ा शहर की भागा कोट कल्याण कॉलोनी में बुधवार मध्य रात्रि करीब 2 बजे एक घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने एक स्कूटी चुरा ली। यह पूरी घटना पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें 4 चोर साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं।जानकारी के अनुसार, कल्याण कॉलोनी निवासी के सुने घर का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर खड़ी स्कूटी को निशाना बनाया गया।