बिलग्राम: सांडी क्षेत्र में तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई महिला, नकदी व जेवरात भी ले गई
हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में एक महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के वक्त महिला का पति दिल्ली में नौकरी पर था। घर पर मौजूद सास-ससुर ने सांडी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि महिला जाते समय घर में रखी नकदी और जेवरात भी अपने साथ ले गई है। वह अपनी दो महीने की मासूम बेटी, 6 वर्ष और 12 वर्ष के दो बेटों को रोता-ब