डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय में एक छात्रा ने योग प्रोफेसर पर पास करने की एवज में यौन उत्पीड़न के प्रयास करने के आरोप लगाए इसके बाद छात्रों ने हंगामा किया जिस पर कॉलेज के कुलपति डॉक्टर गोविंद सहाय शुक्ला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रोफेसर बर्खास्त करने के आदेश दिए ।
कुलपति डॉ गोविंद सहाय शुक्ला का कहना है कि छात्रों के सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की कोताही विश्वविद्यालय बर्दाश्त नहीं करेगा।
#jodhpur #rajasthan #police #Yoga #students