दीपका: जिला बदर रह चुका दबंग बना किसान का दुश्मन, ट्रैक्टर से ढहाई वैध बाउंड्री वॉल
Dipka, Korba | Jun 19, 2026 कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र से दबंगई की एक सनसनीखेज तस्वीर सामने आई है, जहां जिला बदर रह चुके एक कथित दबंग ने दिनदहाड़े ट्रैक्टर चढ़ाकर किसान की वैध बाउंड्री वॉल को जमींदोज कर दिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर पूरे परिवार को खुलेआम जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है और प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगा रहा है।